Login to make your Collection, Create Playlists and Favourite Songs

Login / Register
Is Tarah Rehna Chahunga | Shahanshah Alam
Is Tarah Rehna Chahunga | Shahanshah Alam

Is Tarah Rehna Chahunga | Shahanshah Alam

00:02:13
Report
इस तरह रहना चाहूँगा | शहंशाह आलम इस तरह रहना चाहूँगा भाषा मेंजिस तरह शहद मुँह में रहता हैरहूँगा किताब में मोरपंख की तरहरहूँगा पेड़ में पानी में धूप में धान मेंहालत ख़राब है जिस आदमी की बेहदउसी के घर रहूँगा उसके चूल्हे को सुलगाताजिस तरह रहता हूँ डगमग चल रहीबच्ची के नज़दीक हमेशा उसको सँभालताइस तरह रहूँगा तुम्हारे निकटजिस तरह पिता रहते आए हैंहर कठिन दिनों में मेरे साथ हाथ में अपना पुराना छाता लिए।

Is Tarah Rehna Chahunga | Shahanshah Alam

View more comments
View All Notifications